आजमगढ़ : अंग्रेजी बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 61 हजार से अधिक नकदी पार

Youth India Times
By -
0





सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए चोर, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी क्षेत्र में स्थित सफुद्दीनपुर की एक कम्पोजिट शॉप (अंग्रेजी बीयर) में बीती 13/14 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 61 हजार रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजतन जायसवाल पुत्र स्व. रूपनारायण, निवासी मड़या जयराम रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उक्त दुकान के मैनेजर हैं। उन्होंने थाना सिधारी में दी गई तहरीर में बताया कि रात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे 61,249 रुपये नकद उठा ले गए। इसके साथ ही दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए, जिससे घटना के साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। जांच के उपरांत प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया जाना उचित प्रतीत होने की संस्तुति की गई है। थाना सिधारी पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)