आजमगढ़ : कैंब्रिज मॉडर्न एवं प्ले वे स्कूल में नेशनल साइंस डे पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी

Youth India Times
By -
0

 






50 से अधिक मॉडलों के माध्यम से सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक पर रहा विशेष फोकस
बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करती है प्रदर्शनी : राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक
आजमगढ़। जहानागंज में कैंब्रिज मॉडर्न एवं प्ले वे स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान मेला 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश प्रसाद कन्नौजिया (ब्लॉक प्रमुख) एवं सरफ़राज़ अहमद (नगर पंचायत चेयरमैन) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने 50 से अधिक वर्किंग और स्टिल मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीकों से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में नवीकरणीय ऊर्जा के मॉडल, सिंधु घाटी सभ्यता, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, पॉल्यूशन कंट्रोलर, 3D आकृतियां, एटीएम मॉडल, रोबोट, सोलर सिस्टम, चिड़ियाघर, विंडमिल, लोकतंत्र आधारित मॉडल, 3D होलोग्राम तथा हाइड्रोजन गैस बैलून शामिल रहे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण से संबंधित वर्किंग मॉडलों ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करती है। निर्णायक मंडल और उपस्थित दर्शकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई परियोजनाओं की प्रशंसा की, विशेषकर लिक्विड नाइट्रोजन के प्रयोग को काफी सराहा गया। कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल मनोज कुमार पाण्डेय, विवेक सिंह, अनिल सिंह शिक्षक संघ, हरिप्रसाद चौबे शिक्षक महामंत्री, आनंद गुप्ता, नीरज सिंह, सूरज सिंह, विपुल राज निगम, दीपमाला राय, रेखा चौबे, नेहा सिंह, रिंकी चौहान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)