आजमगढ़ : स्कूल में खड़ी वैन में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Youth India Times
By -
0





देर रात 2–3 अज्ञात युवकों ने घटना को दिया अंजाम

प्रबंधक ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में खड़ी एक स्कूली वैन को शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बे के जामेतुल बनात मोहल्ले में स्थित विद्यालय परिसर में खड़ी स्कूली वैन को शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने डीजल डालकर आग लगा दी। पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना के बाद जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)