आजमगढ़ : लोक नृत्य प्रतियोगिता में रोहिणी श्रीवास्तव प्रथम, आजमगढ़ का बढ़ाया मान-सम्मान

Youth India Times
By -
0

 





उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में संस्कृति विभाग ने किया सम्मानित

आजमगढ़ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, प्रतिभा के विकास में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय की सराहना
आजमगढ़। जनपद की होनहार बेटी रोहिणी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी वह तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोहिणी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर मिली इस उपलब्धि के बाद जनपद आजमगढ़ आगमन पर सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में उनका एवं उनके पिता श्री बृजेश श्रीवास्तव (प्रधानाध्यापक) का निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज, आजमगढ़ श्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय की स्थापना से बच्चों के भीतर संगीत एवं नृत्य की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला है। सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण यहां के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहिणी की यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। वहीं रोहिणी श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना राज्य स्तर पर यह उपलब्धि संभव नहीं थी। कार्यक्रम में स्वाभिमान मंच के रजनीश श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंहा, अरविंद चित्रांश, मयंक कुमार श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव एवं राज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रोहिणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)