आजमगढ़ : कर्तव्यपथ पर आज़मगढ़ का गौरव: गणतंत्र दिवस परेड में सक्षम राय ने बढ़ाया जिले का मान

Youth India Times
By -
0





प्रधानमंत्री रैली में कदमताल, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी आज़मगढ़ की प्रतिभा
एनसीसी कैडेट की सफलता पर विश्वविद्यालय, बटालियन और क्षेत्र में हर्ष
आज़मगढ़। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्यपथ पर आयोजित परेड में जनपद के एनसीसी कैडेट सक्षम राय ने कदमताल कर आज़मगढ़ को गौरवान्वित किया। शमसाबाद, फूलपुर निवासी सक्षम राय, शिक्षिका पूनम राय एवं स्वर्गीय सर्वेश राय की छोटी संतान हैं। वह गांधी शताब्दी स्मारक पीजी कॉलेज, कोयलसा आज़मगढ़ में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र हैं तथा 99 यूपी बटालियन एनसीसी आज़मगढ़ से “बी” सर्टिफिकेट कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस परेड के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 7 दिसंबर 2025 से वाराणसी बी ग्रुप में आयोजित चयन शिविर में प्रतिभाग करने के बाद सक्षम राय का चयन आरडीसी की प्रधानमंत्री रैली (पीएम रैली) के लिए हुआ। इसके लिए 14 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में उन्हें देश के अन्य चयनित कैडेटों के साथ गहन प्रशिक्षण दिया गया। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री रैली के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के समक्ष सक्षम राय की सशक्त कदमताल परेड ने राष्ट्रीय फलक पर आज़मगढ़ की प्रतिभा की अनुगूंज सुनाई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज़मगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. धीरेन्द्र गुप्ता, लेफ्टिनेंट रामस्वरूप चौहान, सूबेदार विशाल अंशु थापा, सूबेदार त्रिभुवन, ड्रिल इंस्ट्रक्टर प्रताप, ट्रेनिंग ब्रांच के सत्यप्रकाश त्रिपाठी सहित कॉलेज प्रशासन व क्षेत्रीय लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। सभी ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)