आजमगढ़ : पातालेश्वर महादेव मंदिर में 6 से 16 फरवरी तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन

Youth India Times
By -
0

 




महाकाल रात्रि महोत्सव पर कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, महाशिवरात्रि को पूर्णाहुति
16 फरवरी को भंडारा-प्रसाद वितरण, धर्म प्रेमियों से सहभागिता की अपील
आजमगढ़। जनपद के ग्राम मौगापुर, पोस्ट बनकट स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 6 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। आयोजन महाकाल रात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की शुरुआत फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, शुक्रवार 6 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ होगी। यज्ञ का समापन त्रयोदशी तिथि, रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात चतुर्दशी तिथि, सोमवार 16 फरवरी को भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। यज्ञ के निर्देशक एवं संरक्षक वासुदेव प्रकाश ब्रह्मचारी ने बताया कि यह आयोजन जनसहयोग से सम्पन्न किया जाएगा। धर्म प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अपने ईष्ट-मित्रों एवं परिवारजनों के साथ तन-मन-धन से सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें। यज्ञ में यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं। आयोजन की व्यवस्था समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है। इन्द्रपाल यादव (पुजारी) ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)