आजमगढ़ में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन लागू, 15 फरवरी को भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक

Youth India Times
By -
0




भवरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव

आजमगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी  (रविवार) को शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। भवरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह व्यवस्था प्रातः 03:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रभारी यातायात, आजमगढ़ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस दौरान जनपद में भारी एवं कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेगा। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन और प्रतिबंध : 1. गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहन हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 2. बिलरियागंज की तरफ से आने वाले भारी व कमर्शियल वाहन भी हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा मार्ग से होकर गुजरेंगे। 3. फैजाबाद रोड से आने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहन भवरनाथ की ओर न जाकर फोर-लेन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। 4. बवाली चौराहे से करतालपुर तिराहे की ओर आने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 5. नरौली तिराहा से शहर क्षेत्र की ओर आने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)