आजमगढ़ : स्वामी विवेकानंद के विचारों पर राष्ट्रीय लेख लेखन प्रतियोगिता, कुलपति ने किया पोस्टर विमोचन

Youth India Times
By -
0




‘विकसित भारत : स्व का बोध’ विषय पर स्नातक से लेकर युवा अध्यापकों तक को मिलेगा अवसर
31 जनवरी तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे लेख, विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा सम्मान
आजमगढ़। भारतीय शिक्षण मण्डल के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की लेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत : स्व का बोध (स्वामी विवेकानंद की दृष्टि में)” निर्धारित किया गया है। इसमें स्नातक, परास्नातक, पी-एचडी शोधार्थी एवं युवा अध्यापक प्रतिभाग कर सकते हैं। शनिवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने भारतीय शिक्षण मण्डल गोरक्ष प्रान्त के युवा गतिविधि सह प्रमुख लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. देवेन्द्र सिंह, प्रो. वंदना पाण्डेय, प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, आशुतोष माहेश्वरी सहित अन्य प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ‘स्व’ का जागरण अनिवार्य है, और इसके लिए स्वामी विवेकानंद के प्रज्ञा-प्रवाह से प्रेरणा लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के नैतिक, चारित्रिक एवं सांस्कृतिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रतियोगिता हेतु लेख 30 जनवरी तक ई-मेल bsmgoraksh@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। चयनित उत्कृष्ट लेखों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा श्रेष्ठ लेखों का प्रकाशन भी किया जाएगा। लेख-प्रेषण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारतीय शिक्षण मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.bsmbharat.org पर उपलब्ध हैं। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय, डॉ. सत्यम त्रिपाठी, डॉ. ऋतम्भरा, डॉ. तृषिका, विपिन शर्मा, भूपेंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)