सुहागरात के बाद बुजुर्ग की हुई मौत, गांव में सनसनी

Youth India Times
By -
0



कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में रचाई थी शादी, भतीजों ने रोका अंतिम संस्कार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 वर्षीय मनभावती से सोमवार को कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में शादी रचाई। संगरू की पहली पत्नी की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी थी, और उनकी कोई संतान नहीं थी। वे अकेले खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। दूसरी ओर, मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी, और उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया कि संगरू ने उनसे वादा किया था कि वे उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे और उन्हें केवल घर संभालना होगा।
शादी के बाद रात में संगरू और मनभावती देर तक बातें करते रहे। मंगलवार सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी। संगरू के भतीजों ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहागरात के बाद अचानक तबीयत खराब होने से संगरू की मृत्यु हुई। इस घटना ने पूरे गांव में चचार्ओं का दौर शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)