आजमगढ़ : गणेश पूजन के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

Youth India Times
By -
0

 





एक माह पहले ही प्रदेश से घर लौटा था मृतक
आजमगढ़। जिले के बरदह गांव में गुरुवार सुबह गणेश पूजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 30 वर्षीय महेंद्र यादव, पुत्र रामआसरे, साउंड मशीन में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
महेंद्र अपने दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। चार साल पहले उनकी मां गोरी देवी का बीमारी के कारण निधन हो चुका था। बताया जाता है कि महेंद्र एक माह पहले ही प्रदेश से घर लौटे थे, जहां वे एक आइसक्रीम कंपनी में ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम जौनपुर में कराया जा रहा है। यह हादसा गणेशोत्सव के बीच हुआ, जिससे गांव का उत्सवी माहौल गमगीन हो गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)