निरीक्षण कार्य से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मतदाता सीधे कर सकते हैं नम्बर, मोबाइल नम्बर जारी
पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक : अशोक कुमार, एसडीएम
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास खंडों में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी जोरों पर है। इस क्रम में मतदाता सूची का विशेष निरीक्षण, परिवर्तन, अपमार्जन एवं संशोधन कार्य चल रहा है निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार यह विशेष अभियान 19 अगस्त से 29 सितंबर तक संचालित होगा। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं की सूची का सत्यापन करेंगे। क्या होगा इस अभियान में : मतदाता सूची में नए नाम जुड़ेंगे। गलतियों को सुधारकर संशोधन किया जाएगा। मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का अपमार्जन किया जाएगा। पात्र मतदाता अपना नाम, पता व अन्य विवरण सही करा सकेंगे।
निरीक्षण कार्य से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मतदाता सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, फूलपुर और जिला निर्वाचन कार्यालय ने निम्न मोबाइल नंबर जारी किए हैं: 9454417926, 9720402240
फूलपुर के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे इस निरीक्षण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक पात्र मतदाता अपना नाम सूची में अवश्य जांच लें और यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत बीएलओ से संपर्क कर सुधार कराएं।



