डीएम ने सात उप जिलाधिकारियों का किया तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने जनपद के सात उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत एसके धनवंता, को एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से निजामाबाद का एसडीएम बनाया गया है। नरेंद्र कुमार गंगवार एसडीएम निजामाबाद से सदर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया गया है। भूपाल सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर, को उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज की जिम्मेदारी दी गई है। अभय राज पांडे उप जिलाधिकारी लालगंज अब उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर होंगे। दिव्या सिकरवार, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर न्यायिक, को उप जिलाधिकारी निजामाबाद न्यायिक बनाया गया है। प्रियंका सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नूपुर सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज नियुक्त किया गया है। यह प्रशासनिक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करें।