दो प्रेमियों ने मिलकर की महिला की हत्या

Youth India Times
By -
0



तीसरे प्रेमी से बात करने से नाराज थे, एक भतीजा दूसरा है रिश्तेदार
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर स्थित मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली गर्भवती महिला की अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने अपने रिश्तेदार युवक के साथ गला दबाकर हत्या की थी। भतीजे व युवक के महिला से संबंध थे। पुलिस के अनुसार, महिला के तीसरे व्यक्ति से मोबाइल से बातचीत करने पर दोनों ने पहले समझाया। इनकार करने पर गला हत्या कर भाग गए। पुलिस ने भतीजे को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून में राज-मिस्त्री की नौकरी करने वाले व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी यहां अपनी तीन बेटियों के साथ रहती थी। शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे तीन महीने की गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति ने अपने आॅटो चालक भतीजे पर दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। वादी ने बताया था कि घटना के समय उनका सगा भाई मकान के दरवाजे पर खड़ा था। पुलिस की प्रथम दृष्टयां जांच में वारदात को अवैध संबंधों के चलते अंजाम देने की बात सामने आई। कटरा थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने देर रात खैरपुर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। तब भतीजे के रिश्तेदार युवक का नाम भी प्रकाश में है। इंस्पेक्टर जुगल किशोर ने बताया कि दोनों के महिला से संबंध थे। खर्च देने के बावजूद महिला किसी तीसरे व्यक्ति के संपर्क में रहकर कॉल पर बात करती थी। भतीजे ने अपने रिश्तेदार के साथ पहले समझाया। बात नहीं मानने पर दोनों ने गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल से उनके संबंध थे। इस बीच रिश्तेदार युवक भी चाची के संपर्क में आया। जानकारी में आने पर उसे मना कर दिया था। इस बीच तीसरा व्यक्ति कॉल पर बातचीत करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह कॉल लगाता तो घंटों मोबाइल व्यस्त रहता था। कई दिन तक बात नहीं होती थी। इसे लेकर कई बार समझाया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी भतीजे ने रिश्तेदार युवक को बुलाकर 14 फरवरी की रात समझाया। दूसरा युवक महिला को मौसी बोलता था। दोनों ने उसे समझाया, कहा कि हम दोनों की बनकर रहो। तीसरे व्यक्ति से बात न करे। इससे महिला नाराज हो गई और इनकार कर दिया। गुस्से में आकर दोनों प्रेमियों ने महिला का गला दबा दिया और मौके से भाग गए। मृतका के पिता ने भतीजे व अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के पकड़े जाने पर आरोपी भतीजे ने रिश्तेदार युवक का नाम भी बताया है। पुलिस ने उसकी तलाश को शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)