आजमगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री के देवर सहायक अध्यापक अनिल राय का निधन

Youth India Times
By -
0
परिवार व गांव के साथ शिक्षा जगत में छाई उदासी


आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ आजमगढ़ के सहायक अध्यापक डॉ अनिल राय पुत्र स्वर्गीय राम प्यारे राय निवासी ग्राम जोकहरा आजमगढ़ का असामायिक निधन से परिवार और शिक्षण संस्थान में कोहराम मचा हुआ है। डॉक्टर अनिल राय शिक्षा जगत में काफी सराहनीय कार्य करते रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम राय के देवर रहे हैं। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। असामायिक निधन से परिवार व गांव के साथ शिक्षा जगत में उदासी छाई हुई है। वे एक मिलनसार, सामाजिक व्यक्ति रहे हैं। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। सूचना पाकर शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक व्यक्ति के साथ पूरा क्षेत्र उमड़ा हुआ है। अनिल राय के निधन से पूर्व मंत्री कैबिनेट कुसुम राय के साथ पूरा परिवार सदमे में हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)