आजमगढ़ ब्रेकिंग: सीवान में मिली महिला की लाश

Youth India Times
By -
0
सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’


आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव के राजस्व गांव सराय फिरोज की सीवान में एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी मच गयी। शव मिलने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहंुच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने महिला की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार इन्द्रमती 64 वर्ष पत्नी रामअवध यादव निवासी ग्राम बसौधा एक दिन पूर्व बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दही बेचने के लिए मुबारकपुर नगर में गयी हुई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका। आज गुरूवार को घर से लगभग एक किमी दूर सीवान में गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। शव के बगल में दही बेचने का बर्तन भी पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहंुच गयी। मृतका के शरीर से उसके पहने हुए आभूषण कनफूल, नथुनी, गले का मंगलसूत्र और पायल गायब थे। ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। इस सम्बन्ध में मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर कोई चोट के निशान नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा। मृतका दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)