थाने में सिपाही ने महिला सिपाही से किया दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0
एक माह पहले लाइन हाजिर हो चुका है आरोपी
उरई। उरई में कोंच सर्किल के एक थाने में तैनात सिपाही ने साथ में तैनात महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला आरक्षी ने करीब एक माह पहले जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की महकमे में खलबली मच गई। थाना में तैनात एक महिला आरक्षी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि एक माह पहले थाने में तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की और पूरी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा। जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है। महिला आरक्षी पर दबाव बनाकर उससे दुष्कर्म करता था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार महिला आरक्षी ने शिकायत करने की कोशिश की लेकिन वह बदनामी के डर से अपनी बात नहीं बता सकी। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभागीय कार्रवाई भी जल्द की जाएगी। पुलिस लाइन में तैनात आरोपी सिपाही कर्मवीर शादीशुदा है, लेकिन वह महिला सिपाही के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। महिला का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने अधिकारियों से इसकी शिकायत की और थाने में तहरीर दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)