आजमगढ़ : भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Youth India Times
By -
0
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार-अशोक सिंह

आजमगढ़। भारतीय जनता जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर ठन्डीे सड़क स्थित अपर्णा वाशम में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आजमगढ़ प्रभारी अशोक सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर ही शक्ति वन्दन अभियान की कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। आगे पार्टी की समस्त गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होंगी। आज इसी कार्यालय से शक्ति वन्दन अभियान का शुभारम्भ किया गया है। जिसके लिए जिला महामंत्री नागेन्द्र पटेल को जिला संयोजक बनाया गया है। महिला मोर्चा की इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। शक्ति वन्दन अभियान के अन्तरगत 10 फरवरी को जिला स्तर पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम, विधानसभा स्तर पर 11 से 14 फरवरी तक नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम होगा। 12 से 21 फरवरी तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सम्पर्क कार्यक्रम किया जाएगा। 22 फरवरी को हर मंडल में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुनना है। 25 से 26 फरवरी को एनजीओ संमेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला , विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 6 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलों अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में एकबार फिर से आजमगढ़ में कमल खिलाकर मोदी जी के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाएगें।
इस अवसर पर आजमगढ़ लोकसभा प्रभारी क्षेत्रिय महामंत्री सुनील गुप्ता, आजमगढ़ लोकसभा संयोजक माहेश्वरी कांत पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, नागेन्द्र पटेल, ब्रजेश यादव, बबिता जसरासरिया, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह , पवन सिंह मुन्ना, सहजानंद पाण्डे, जितेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, महेन्द्र मौर्या , अजय सिंह, गणेश साहनी, विभा बर्नवाल, निरूपमा पाठक, मिथिलेश पाण्डेय, अनीता सिंह, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्ता, विनीत गौतम, अभिनव श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, मिथिलेश चौरसिया, धर्मेन्द्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मवीर चौहान, योगेन्द्र यादव, राहुल सिंह, नीरज सिंह, मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)