आजमगढ़: कई सपा विधायकों संग भाजपा कैबिनेट मंत्री से मिले नफीस अहमद

Youth India Times
By -
0


जनपद के खस्ताहाल सड़कों की लम्बी सूची सौंपी
आजमगढ़। जनपद के गोपालपुर विधान सभा के सपा विधायक नफीस अहमद ने भाजपा कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर गड्ढा युक्त सड़कों की लंबी सूची सौंपी। इस दौरान उनके साथ कई सपा विधायक भी मौजूद रहें। विधायक नफीस अहमद ने जनहित में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग की है। विधायक नफीस अहमद ने कहा कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में एनएचआई की कई सड़कें जर्जर हैं, सड़कों के खस्ताहाल होने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इन सड़कों का नवनिर्माण और चौड़ीकरण कराया जाए। ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हों। विधायक नफीस अहमद ने आजमगढ़-गोरखपुर एनएचआई से गढ़वल, बलिया, कल्याण होते हुए मुबारकपुर तक की सड़क आजमगढ़-गोरखपुर एनएचआई से बनकट होते हुए जैगहा सम्पर्क मार्ग, कप्तानगंज, महराजगंज मार्ग से कुमहवट सम्पर्क मार्ग, जमुआ हरिराम सम्पर्क मार्ग, शिवपुर सम्पर्क मार्ग, परशुराम शंकरपुर 8 किमी. से हन्तू का पुरा तक सम्पर्क मार्ग, श्रीनगर सियरहा भटौरा सम्पर्क मार्ग, छीही भर बस्ती सम्पर्क मार्ग, देवरा हरखपुरा मार्ग से श्रीलंका होते हुए नौबरार तुर्कचारा मार्ग, कपसा से नई अनुसूचित बस्ती सम्पर्क मार्ग, नेवादा अनु. बस्ती सम्पर्क मार्ग, खानपुर भगत पट्टी से भलवाई चौहान बस्ती सम्पर्क मार्ग एवं ए.डी. रोड किमी. 13 से प्रतिभा डिग्री कॉलेज होते हुए अंजान शहीद बाजार तक सड़क का नवीनीकरण और अशरफपुर चौहान बस्ती सम्पर्क मार्ग का निर्माण जनहित में कराए जाने के लिए कहा है। विधायक नफीस अहमद ने उपरोक्त सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री जितिन प्रसाद को एक पत्र भी दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)