बड़ी वारदात : मां और बेटे की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

Youth India Times
By -
0
पुलिस ने जताई ये आशंका

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ी घटना सामने आई है। संदिग्ध हालत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है, जबकि उसका 12 साल का बेटा और मां कमरे में मृत मिली हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में इलाके में रविवार को तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तरुण उर्फ जॉली नाम के युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। वहीं उसके 12 साल के बेटे कुशाग्र चौहान और मां ब्रजेश देवी कमरे में मृत मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस को आशंका युवक ने मां और बेटे को मारने के बाद आत्महत्या की है। युवक की पत्नी रजनी खाटू श्याम जी दर्शन करने गई थी। सुबह नौकरानी के आने पर घटना की जानकारी हुई। युवक के पिता मान सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता अधिवक्ता थे। पुलिस घटना के कारणों का पता करने में लगी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)