एमएलसी उपचुनाव को लेकर सपा का बड़ा फैसला

Youth India Times
By -
0
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के खिलाफ...
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पीडीए की प्रथम चरण की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का प्रथम चरण 1 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का साल नया जरूर है पर यह केंद्र की सत्ता परिवर्तन का भी साल है। आज लोकतंत्र खतरे में है लोकसभा से सांसदों को सवाल पूछने पर निलंबित कर दिया जाता है। ऐसे में जनता सरकार से क्या उम्मीद रखे। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में पीडीए गठबंधन ही एनडीए को हराएगा। इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला होगा। केंद्र में हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए निवेश के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और गुजरात निवेशकों की पहली पसंद है। वहां सुविधाएं भी बेहतर हैं। ऐसे में यूपी में कौन निवेश करेगा? सरकार को जानकारी देनी चाहिए कि प्रदेश में कितना निवेश आया और इससे कितने लोगों को रोजगार मिला। यूपी विधान परिषद की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)