जिला स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल वॉलंटियर बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की नमो एप के लिए सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्र के प्रभारी विधानपरिषद सदस्य तथा मुख्य अतिथि गोविन्द नारायन शुक्ल व जिले के प्रभारी रमेश सिंह ने कार्यशाला में आगामी कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए संवाद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को आईटी तथा सोसल मीडिया के संयोजक संदीप श्रीवास्तव तथा प्रज्वल चौबे द्वारा नमो एप का प्रेजेन्टेशन के साथ प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी नमो एप अभियान हेतु प्रशिक्षण में आने वाले कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री राकेश मिश्र संचालन किया।
मुख्य अतिथि तथा वक्ता प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायन शुक्ल ने तीन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विजय की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासशील भारत तेजी से विकसित भारत की तरफ बढ़ रहा है, लगातार गरीब कल्याण के कार्यक्रम, अभियान व योजनाओं से देश के जनमानस का विश्वास भाजपा सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। मोदी जी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम लगातार भाजपा की विजय के रूप में परिणित हो रहा है। उन्होंने कहा, संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है।
श्री शुक्ल ने कहा की संगठन की प्रदेश इकाई ने नमो एप पर दो करोड़ वॉलंटियर को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य लिया है और प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इस लक्ष्य से आगे निकलेंगे। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुडेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति जो अपने आस-पास की सकारात्मक कार्यों को दूर-दूर तक प्रसाारित करता है, वह मोदी जी का विकसित भारत एम्बेसडर है। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है।
कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने कार्यशाला को पाठशाला के समान बताते हुए संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों में गरीबों के लिए बनायी गई योजनाओं में भ्रष्टाचार भी हुआ और पक्षपात भी हुआ। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी रूप से बिना पक्षपात के हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सभी आगामी अभियानों की सफलता तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटना है।

वहीं जिले के प्रभारी रमेश सिंह ने मोदि जी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया की पूरी ताकत से जुड़कर भाजपा को मजबूत बनाए। कहा की बूथ से लेकर जिले तक हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका में रहना है, आने वाला प्रत्येक दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे अनुभवी नेता युवा नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भरी मतों से विजई बनाएंगे।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सेल्फी विद फर्स्टटाइम वोटर, किसान मोर्चा सेल्फी विद किसान सहित सभी मोर्चे अभियान चलाकर नमों एप पर सेल्फी अपलोड करेगें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमों एप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा और इंडिया पॉजिटिव के माध्यम से भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विधानसभा स्तर पर दीवार लेखन का कार्य प्रारम्भ होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और हमारी कथनी व करनी की एकरूपता का संदेश समाज में जा रहा है। नमों एप रेडी टू शेयर, मस्ट रीड, एक्सपैंड द मूवमेंट सहित तमाम फीचर्स तथा दैनिक ट्रैड्स सभी विकसित भारत एम्बेसडर्स को अपडेट रखेगा और उनके कार्यों को बड़ा मंच देगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्त, मनोज राय, प्रवीण कुमार गुप्त, मुन्ना दूबे, अरविंद सिंह, विजय राजभर, अशोक सिंह, उत्पल राय, योगेंद्र राय, विजय नारायन शर्मा, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, उमेश पाण्डेय, श्रीराम सोनकर, पूनम सरोज, भरत लाल राही, गनेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, अवधेश सोनकर, राकेश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)