भाजपा की महिला नेता के साथ रेप

Youth India Times
By -
0
उप्र सरकार के मंत्री पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर की भाजपा पदाधिकारी ने प्रदेश की योगी सरकार में एक मंत्री पर दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला नेत्री ने पुलिस में शिकायत से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा उनका परिवार है। परिवार ही न्याय करेगा। उधर, मंत्री ने कहा है कि यह पूरा मामला सौ फीसदी मनगढ़ंत और असत्य है। महिला नेत्री ने पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में वह प्रदेश सरकार के एक मंत्री से मिलने लखनऊ पहुंची। मंत्री ने रास्ते में छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद सम्मान भोज में चलने के बहाने एक मकान में ले गए, जहां भोजन के बाद अचानक सिर में दर्द होने लगा। आरोप है कि इसके बाद मंत्री करीब आ गए और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर कहा कि राजनीति में यह सब चलता है, कैसे आगे बढ़ोगी। महिला नेत्री ने कहा कि वह अचेत हो गई और मंत्री ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है इसके बाद लगातार धमकी भी दी गई। शिकायत करने में देरी के सवाल पर महिला नेत्री ने कहा कि वह पति की बीमारी के कारण परेशान थी, इस कारण शिकायत नहीं कर सकी लेकिन तभी से इसके दुःख में जी रही थी। अब अपने परिवार से इसकी गुहार लगाई है। मुझे विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व न्याय करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)