लखनऊ में बब्बर शेर पृथ्वी की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
21 दिनों से चल रहा था बीमार
लखनऊ। लखनऊ जू में पिछले 21 दिन से बीमार चल रहे बब्बर शेर पृथ्वी की मौत हो गई है। वह 21 दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से उसने कई दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।
उसकी मौत की पुष्टि जू की निदेशक अदिति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की उम्र काफी ज्यादा हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा था। उसे बस तरल पदार्थ ही दिया जा रहा था। आज उसकी मौत हो गई।
बब्बर शेर का इलाज कर रहे लखनऊ चिड़ियाघर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष शुक्ला कहते हैं, “एक बब्बर शेर की उम्र 18 से 20 साल की होती है। पृथ्वी 17 साल हो गई थी। यानी ये उसके बुढ़ापे का वक्त चल रहा है। इस स्टेज में आते-आते शेरों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे उन्हें चलने में तकलीफ होती है। पृथ्वी के केस में यह कह सकते हैं कि उसका बुढ़ापा थोड़ा जल्दी शुरू हो गया है। उसे ठीक करने के लिए जीवन रक्षक दवाओं के साथ इन्ट्रावेनस फ्लूड दिया जा रहा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)