आजमगढ़ : मार्ग दुर्घटना में काननूगो की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

कंधरापुर के सेहदा के पास हुई दुर्घटना
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कानूनगो की मौत हो गयी। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट का निवासी था और जनपद जौनपुर में कानूनगो के पद पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार राजाराम उम्र 50 वर्ष नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट का निवासी था। वह जौनपुर जनपद के चौकिया धाम क्षेत्र में कानूनगो पद पर कार्यरत थे। रविवार की छुट्टी होने पर वे घर आए थे। आज सुबह करीब आठ बजे मोटर सायकिल से वह किसी कार्यवश कप्तानगंज जा रहे थे। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिससे कानूनगों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल कानूनगो को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कानूनगो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में मातम छा गया। मृतक को तीन बेटा व एक बेटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)