आजमगढ़ : भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण-सहजानन्द राय

Youth India Times
By -
0

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का आजमगढ़ प्रथम आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का आजमगढ़ प्रथम आगमन पर अम्बेडकर पार्क में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इसके साथ ही गोरखपुर से आजमगढ़ आते समय जनपद में प्रवेश के स्थान महुला में गाजे बाजे के साथ जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके अलावा लाटघाट, रजादेपुर जीयनपुर, अन्जान शहीद , बनकट गुलउर, शिवालिक हास्पिटल, समेत सैकड़ों स्थानों पर नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय का स्वागत किया गया। नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय नेहाफिज पुर चौराहे पर स्थित अमर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय का जोरदार किया। भंवरनाथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नवनियुक्त क्षेत्रिय क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भंवरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। बवालीमोड कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष ने सिविल लाइंस स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


जबरदस्त स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका पूरी निष्ठा से पालन करूंगा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि क्षेत्रिय अध्यक्ष के रूप में सहजानंद राय को नेतृत्व ने जो अवसर दिया है हम सभी इससे गौरवान्वित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा क्षेत्रिय अध्यक्ष के रूप में सहजानंद राय को जिम्मेदारी सौप कर प्रदेश नेतृत्व नेतृत्व हम सभी आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढाया है आज कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय का ऐतिहासिक स्वागत आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं ने किया है।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय , ध्रुव सिंह सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, बजरंगी सिंह बज्जू, सूनील गुप्ता रामाधीन सिंह अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विनोद राय, देवेन्द्र सिंह वन्दना सिंह, माला द्विवेदी,रामदर्शन यादव अरविन्द जायसवाल, संगीता तिवारी, संचिता श्री चौहान, घनश्याम पटेल, अरूणकांत यादव, सतेन्द्र राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रमाकांत मिश्रा, राधेश्याम सिंह गुड्डू, लक्ष्मण मौर्या, कन्हैया निषाद, आर पी राय, चन्द्रू सरोज, डा अशोक सिंह, राजेश सिंह महुआरी अवनीश मिश्रा, चन्डेसर राय, मनोज सोनकर, संतोष यादव, सौरभ सिंह बीनू मनीष मिश्रा, नागेंद्र पटेल, सूरज श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकू राम सरोज, विनोद उपाध्याय हनूमंत सिंह, हरिवंश मिश्रा, बृजेश यादव, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, योगेन्द्र यादव, धर्मवीर चौहान, अश्वनी सिंह दोनों जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)