आजमगढ़ : बोले सपा प्रत्याशी सरफराज आलम

Youth India Times
By -
0

फिर से हरी भरी होगी आजमगढ़ नगर पालिका, चारों तरफ नजर आएगा विकास
आजमगढ़। नगर पालिका आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरफराज आलम उर्फ मंसूर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा बीमार हो चुकी आजमगढ़ नगर पालिका में फिर से हरियाली छाएगी। जनता ने अगर मेरे हाथों को मजबूत किया तो आजमगढ़ नगर पालिका में चहुओर विकास ही विकास नजर आएगा। जैसा कि हर कोई जानता है कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही है आजमगढ़ का विशेष तौर पर विकास हुआ है। उसी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जनता के बीच नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की उतरा हूं।
बताते चलें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस जहां पहले ही पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं बुधवार को सपा ने भी सात अध्यक्ष पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही कई प्रत्याशी जो सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कई दावेदारों के चेहरे उतर गए हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन के बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बुधवार को सात अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसमें आजमगढ़ नगर पालिका परिषद से पार्टी ने इस बार सरफराज आलम उर्फ मंसूर, मुबारकपुर नगर पालिका से तैयबा पत्नी फराज अंजूम और बिलरियागंज नगर पालिका से मीना देवी पत्नी राजेश पासवान को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं अगर नगर पंचायतों को देखें तो पार्टी द्वारा अतरौलिया नगर पंचायत से सुभाष चंद्र, बूढ़नपुर नगर पंचायत से ललित कुमार, महराजगंज नगर पंचायत से नूरजहां पत्नी इरसाद अहमद और जहानागंज से सरफराज को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि अन्य नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)