आजमगढ़: पूर्व सपा विधायक आदिल शेख के पिता का निधन

Youth India Times
By -
0

लंबे समय से थे बीमार, पीजीआई में चल रहा था इलाज
आजमगढ़। दीदारगंज विधानसभा के पूर्व सपा विधायक आदिल शेख के पिता जहरुल इस्लाम (92) का बुधवार सुबह करीब छह बजे लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलने पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा।
मुहम्मदपुर ब्लॉक के छाऊ गांव निवासी व दीदारगंज विधानसभा के पूर्व विधायक आदिल शेख के पिता जहरुल इस्लाम को पहले शहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ स्थित पीजीआई ले जाया गया। वह अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)