आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Youth India Times
By -
0

फास्ट फूड की दुकान चलाता था मृतक
रिपोर्ट-जगत राय
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरईरामपुर में बीती 7/8 अप्रैल की रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक फास्ट फूड की दुकान चलाता था।
रामेश्वर राम उम्र 35 वर्ष पुत्र सूर्यबली राम निवासी हरईरामपुर रोज की भांति बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह काफी देर तक वह नहीं जगा तो उसकी पत्नी उसे जगाने के लिए गई। दरवाजा अंदर से बंद होने और काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसकी पत्नी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर रामेश्वर राम फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। फांसी लगने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की तीन संताने बेटी श्रेया 5.5 वर्ष, बेंटा आदर्श 3 वर्ष और बेटी स्वीटी डेढ़ वर्ष है। मृतक की पत्नी रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक ने करीब 10 वर्ष पूर्व ही गांव के ही सुरेन्द्र राम की पुत्री रंजना से प्रेम विवाह किया था। मृतक तीन भाईयों में तीसरे नम्बर पर था। बड़ा भाई राजकुमार रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहता है। दूसरे भाई श्रवण की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)