आजमगढ़ : रामाश्रय राय लाटघाट समिति और राजेश राय मोहम्मदपुर समिति पर सभापति चुने गए
By -यूथ इंडिया टाइम्स
Sunday, March 19, 2023
0
रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय आज़मगढ़। अजमतगढ़ विकासखंड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति लाटघाट पर सभापति पद पर रामाश्रय राय को निर्विरोध सभासद चुना गया तो वही मोहम्मदपुर पर राजेश राय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। लाटघाट समिति पर अध्यक्ष पद के लिए रामाश्रय राय और उपाध्यक्ष पद पर मनाना यादव को चुना गया। साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर पर अध्यक्ष पद पर राजेश राय और उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका मौर्या को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया। कोआपरेटिव चुनाव में और अन्य सदस्यों को संघ ,पीसी एफ, डीसीएफ, कोऑपरेटिव बैंक और चीनी मिल साठियाव और घोसी के लिए सदस्यों को चुना गया। निर्वाचित सदस्य उपस्थित सम्मानित लोगों ने माला पहना कर निर्वाचित सभापति और उपसभापति को माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी नवीन कुमार और राम कृपाल सिंह ने निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया। निर्वाचित सभापति रामाश्रय राय ने कहा कि साधन सहकारी समिति लाटघाट डिफाल्टर नहीं रहेगी। यहां किसानों के हित में खाद बीज की व्यवस्था कराई जाएगी। समिति संचालित कैसे हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।