आजमगढ़ : दबंगों ने प्रधानपति पर लाठी-डंडे से किया हमला

Youth India Times
By -
0

थाने में चार लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत विशेषा में नाली के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने प्रधानपति को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। प्रधानपति द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण आ गये। ग्रामीणों को देख दबंग वहां से फरार हो गये।
फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत विशेषा की ग्राम प्रधान माधुरी देवी के पति घनश्याम यादव बीती शाम मोटर सायकिल द्वारा अपने मित्र के साथ शाहगंज से विशेषा आ रहे थे। घर से कुछ दूर पहले करीब 8 बजे रामनरायन, ब्रम्हदेव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से प्रधानपति पर हमला बोल दिया। इस हमले में प्रधानपति घनश्याम यादव घायल हो गये। उनके द्वारा खुद को बचाने के लिए शोर मचाया गया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से फरार हो गये। घायल घनश्याम द्वारा फूलपुर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी। प्रधानपति ने बताया कि नाली का मामूली विवाद था जिसे मिल बैठकर हल किया जा सकता था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)