साली के बर्थडे पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Youth India Times
By -
0

नीचे चल रही थी पार्टी, ऊपर कमरे में घटना को दिया अंजाम, 2 साल पहले हुई थी शादी
गाजियाबाद। गाजियाबाद में साली के जन्मदिन पर पति ने ससुराल में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में महिला की मां, दादी, भाई-बहन मौजूद थे। आस-पड़ोस के भी कुछ लोग आए थे। ग्राउंड फ्लोर पर पार्टी में चल रही थी। पहली मंजिल के कमरे में पति-पत्नी बात कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी पर कैची से कई वार किए। घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ACP अंशु जैन ने बताया, "ये वारदात घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आस-पास हुई है। मृतक वंशिका की शादी वर्ष 2020 में नरेश से हुई थी। शुक्रवार को नरेश की साली आस्था का जन्मदिन था। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बहाने वह ससुराल आर्यनगर आया। जिसके बाद पत्नी वंशिका कश्यप (22) को फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में ले गया। अंदर से कुंडी बंद कर दी।
फिर नरेश ने पत्नी से घर चलने को कहा। इस दौरान वंशिका ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बंद कमरे में झगड़ा हुआ। नरेश घर ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन वंशिका मना करती रही। इसी बीच, गुस्से में नरेश ने कमरे में पड़ी कैची से पत्नी के गले, पेट, सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। फिर चुपचाप कमरे से निकला और बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।"
मृतक वंशिका जब काफी देर तक नीचे नहीं आई तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। कॉल भी रिसीव नहीं होने पर परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। परिजन उसे लेकर तुरंत नजदीकी MMG हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ACP ने बताया कि हत्यारोपी नरेश पहले राशन की दुकान पर काम करता था। कुछ समय से घर पर ही था। अलग-अलग रहने के बावजूद दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक वंशिका को पति नरेश के चरित्र पर शक होता था। वंशिका को ये लगता था कि पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों में शादी के बाद से ज्यादा नहीं बनी और हर दिन घर में विवाद होता था। फिलहाल पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ चल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)