आजमगढ़ : स्नातक की छात्रा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

Youth India Times
By -
0

नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़। दावनपारा गांव निवासी एक युवती ने रविवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा गांव निवासिनी रूपम मौर्या (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई। रात में किसी वक्त मंडई में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार रूपम दो दिन पहले ही फैजाबाद से परीक्षा देकर वापस लौटी थी। उसके पिता बीते 15 वर्षों से लापता हैं। घर पर वह मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)