मऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का आगमन आज जनपद में दिनांक 11 जनवरी को सायं छः बजे होगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी सायं छः बजे तक जनपद मुख्यालय पर आ जाएंगे। जहां रात्रि में विश्राम के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे स्टेडियम में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत गाजीपुर जनपद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे स अगले दिन दिनांक 13 जनवरी को पुनः पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर डेढ़ बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)