पुलिस को देखते ही बाथरूम में छिप गया आईपीएस

Youth India Times
By -
0

महिला पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आगरा। यूपी के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान-परेशान करके रख दिया। यहां एक ट्रेनी आईपीएस अपनी ही पुलिस से छिपते-छिपाते घूमता नजर आया। आईपीएस पुलिस से क्यों छिप रहा था इसको लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा, हालांकि कुछ ही देर में सारा माजरा समझ आ गया। दरअसल प्रशिक्षु आईपीएस बनकर शादी रचाने वाले शातिर संजय को मंटोला पुलिस ने नोएडा के आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर वह बाथरूम में छिप गया था। महिला मित्र के साथ रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे मारपीट, दहेज उत्पीड़न, गर्भपात और धोखाधड़ी की धाराओं में जेल भेज दिया। आरोपित मूलतरू मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र का निवासी है। कालिंदी विहार निवासी श्रीनिवास ने 30 जुलाई 2022 एत्मादुद्दौला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात की धारा के तहत मुकदमा लिखाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 मार्च 2021 को बेटी खुशबू की शादी नरसीपुरम, रिफाइनरी (मथुरा) निवासी संजय पुत्र रनवीर सिंह से की थी। शादी के समय संजय ने खुद को प्रशिक्षु आईपीएस बताया था। अपना फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया था। ससुराल पहुंचते ही बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया। संजय नोएडा में फ्लैट के लिए रुपयों की मांग करने लगा। जबकि उन्होंने बेटी की शादी में 40 लाख नकद, 22 लाख की लग्जरी गाड़ी और 350 ग्राम सोना दिया था। आरोपित संजय ने जबरन उनकी बेटी का गर्भपात कराया। नोएडा में किसी महिला मित्र के साथ रहने लगा। बेटी को छोड़ दिया। उन्होंने संजय से मिलने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। बेटी ससुराल मथुरा पहुंची तो वहां ससुर रनवीर सिंह और सास शिव कुमारी ने जान से मारने की धमकी दी। ससुर ने लाइसेंसी राइफल से फायर किया। पीड़िता के पिता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमे की विवेचना मंटोला थाना स्थानांतरित की गई थी। मंटोला पुलिस ने मंगलवार को नोएडा में अर्वन होम आदित्य वर्ल्ड सिटी में दबिश दी। संजय महिला मित्र के साथ फ्लैट में रह रहा था। पुलिस को देख बाथरूम में छिप गया। महिला पुलिस बुलाई गई। बमुश्किल बाथरूम का दरवाजा खोला गया। संजय को पकड़ा गया। पुलिस उसे आगरा लेकर आई। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि संजय के खिलाफ जांच शुरू की गई। उसके सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले गए। जानकारी हुई कि सोशल मीडिया पर वह आईएएस अधिकारी बना हुआ है। खुद को किसी जिले का डीएम बताता है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद मुकदमे में धोखाधड़ी की धारा बढ़ाई है। श्रीनिवास ने बताया कि संजय बेहद शातिर है। सोशल मीडिया पर वह अधिकारियों के साथ फोटो डाला करता था। कहीं जाता था तो गनर भी ले जाता था। पता नहीं उसे गनर कहां से मिल जाता था। उसने गनर के साथ भी अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)