नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने के गैंग का भंडाफोड़

Youth India Times
By -
0

300 लड़कियों की न्यूड वीडियो-तस्वीरें बरामद
फोटो एडिट करके बनाते थे अश्लील; 34 पर मुकदमा
आगरा। आगरा से कॉलेज की लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह सामने आया है। एक NGO की शिकायत पर पुलिस ने 34 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें 9 के नाम सामने आए हैं। बाकी आरोपी अज्ञात हैं। जिनके नाम सामने आए हैं। वे सभी स्टूडेंट्स और नाबालिग हैं। NGO ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों के पास से उन्हें करीब 300 कॉलेज स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें-वीडियो मिले हैं। जिससे आरोपी लड़कियों को ब्लैकमेल करते हैं। ये फोटो एडिट करके अश्लील बनाए गए हैं।
ये गिरोह कब से एक्टिव है? क्या किसी पोर्न साइट को ये डेटा बेचा जा रहा था? इनके चंगुल में कितनी लड़कियां फंसी हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
2 महीने पहले शास्त्रीपुरम इलाके की रहने वाली छात्रा ने NGO से संपर्क किया। उसने बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड था। वह पास के स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। दोनों जब भी मिलते थे, तो वह सेल्फी के बहाने उसकी तस्वीर और वीडियो मोबाइल में लेता रहता था। कुछ महीने बाद ही अचानक छात्रा के पास एक अननोन नंबर से कॉल आया।
फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास उसकी न्यूड तस्वीर-वीडियो है। इससे छात्रा घबरा गई। जब उसने पूछा कि उसको फोटो-वीडियो कहां से मिलने तो उसने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड से मिली हैं। इस पर छात्रा ने कॉल काट दिया। अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया, तो उसने पल्ला झाड़ दिया और फोन काट दिया।
छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला लड़का उसको मिलने के लिए बुलाने लगा। फिर कई लड़कों के कॉल आने लगे। छात्रा परेशान रहने लगी। एक दिन परेशान होकर उसने अपनी स्कूल दोस्त से इस बारे में बताया। तब खुलासा हुआ कि उसके साथ भी ऐसा हुआ है।
इसके बाद छात्राओं ने सीधे पुलिस के पास जाने के बजाय एक NGO के शख्स से संपर्क किया। क्योंकि, उनको डर था कि उसकी तस्वीरें आरोपी वायरल कर सकते हैं। इसके बाद NGO ने पहले अपने स्तर पर जांच पड़ताल की। NGO के शख्स ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद हम लोगों ने एक लड़के को पकड़ा। उसके पूछताछ की और उसके बाद से 300 फोटो वीडियो हासिल किए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस को कुछ फोटो-वीडियो हैंडओवर किया। इसके बाद सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने जांच पड़ताल की तो 34 छात्रों के नाम सामने आए। जिनमें से 9 लड़कों के नाम पते पुलिस को मिल चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)