दूल्हे के उतावलेपन ने शादी के रंग में डाला भंग

Youth India Times
By -
0

दुल्हन की खूबसूरती देख कर डाली अजीबोगरीब हरकत
दुल्हन नाराज, बैरंग लौटी बारात
कानपुर। इन दिनों शादी - बारात सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में कई जगहों से बिना दुल्हन के बारात लौटने के मामले सामने आए हैं। इसी तरह का एक मामला चित्रकूट से सामने आया है। यहां जयमाल के दौरान एक दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी की सुंदरता देखकर वहीं फिदा हो गया। दूल्हे से रहा नहीं गया तो वह बार-बार दुल्हन के कमरे में जाने लगा। सात फेरों से पहले दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन को अच्छा नहीं लगा। इसी बीच एक बार दूल्हा फिर दुल्हन के कमरे में पहुंच गया। इस बीच दूल्हे के पिता ने उसे दुल्हन के कमरे में जाते हुए देख लिया। दूल्हा बने बेटे की हरकतें उसके पिता को भी अच्छी नहीं लगी। पिता ने बेटे को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर पिता ने सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। बदले में दूल्हे ने भी अपने पिता को चांटा मारा।
कानपुर से शिवरामपुर कस्बे आई बारात बिना दुल्हन बिदा कराए वापस लौट गई। द्वारचार की रस्म के बाद दूल्हे की हरकत से ने दुल्हन ने खुद की शादी से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा कई बार उसके कमरे में पहुंचा और कहा कि अगले एक साल तक उसे ससुराल से मायका के लिए बिदा नहीं करेंगे। दुल्हन के इंकार करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। मामला चौकी पहुंचा और फिर बारात बिना दुल्हन बिदा कराए ही लौट गई।
भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के शिवरामपुर कस्बे में कानपुर के बर्रा निवासी युवक की बारात गुरुवार को आई थी। बारात का स्वागत होने के बाद शाम को द्वारचार की रस्म अदा हुई। इसके बाद जयमाला के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा। बताते हैं कि जयमाला के दौरान लड़की की खूबसूरती देख दूल्हा उससे एक पल भी जुदा न होने का फैसला कर बैठा। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा कई बार दुल्हन के कमरे में गया। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को अच्छी नहीं लगी और वह भड़क गई। क्योंकि दूल्हा कह रहा था कि वह ससुराल से उसे एक साल तक मायका के लिए विदा नहीं करेंगे।
आरोप लगाया कि दूल्हे ने कई बार आकर उससे कहा कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। अगर उसे पढ़ाई पूरी करनी है तो कानपुर यानी ससुराल से ही होगी। विवाद के बाद शादी की रस्में रुक गई। कई घंटे तक दोनों पक्ष उलझे रहे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी रजोल नागर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्ष कोई भी बात मानने को तैयार नहीं थे। चौकी प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का समझौता हो गया है। इसके बाद बारात बिना दुल्हन बिदा कराए शुक्रवार को वापस कानपुर लौट गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)