बदले जाएंगे यूपी में भाजपा के प्रभारी

Youth India Times
By -
0

बड़े चुनाव के हिसाब से होगी नियुक्ति
लखनऊ। प्रदेश भाजपा को मकर सक्रांति के बाद नए प्रभारी मिल सकते हैं। 16-17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद इस महीने के अंतिम या फरवरी के दूसरे सप्ताह तक नए प्रभारी की घोषणा की जाएगी।
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रीय टीम में संगठनात्मक बदलाव होगा। इसमें कुछ नए लोगों को जगह मिलेगी तो कुछ पदाधिकारियों को मोदी सरकार में जगह मिल सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह को 2020 में प्रभारी बनाया था। उनके प्रभारी रहते पार्टी ने पंचायत और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए यूपी में मिशन 75 को पूरा करना आवश्यक है। ऐसे में चुनाव के लिहाज से किसी तजे तर्रार राष्ट्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बीते दिनों लखनऊ दौरे पर आए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत में इसका संकेत दिया है।
16 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली जाएंगे। 17 जनवरी को होने वाली महामंत्री संगठनों की बैठक में भी धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)