आजमगढ़ सहित 18 जिलों में अलर्ट जारी

Youth India Times
By -
0

बूंदाबांदी के साथ पड़ सकते हैं ओले
लखनऊ। बर्फीली पछुआ हवाएं यूपी में लगातार कहर बरपा रही हैं। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा सर्दी झांसी में रही जहां रात का पारा 3.9 तक लुढ़क गया। इसके अलावा कानपुर में 4.4 और अयोध्या में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सूबे के 30 जिलों में सर्द दिन रह सकता है।
कुछ जिलों में दिन भी रात जैसा सर्द बीता। बहराइच में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी बढ़ गई है। सुलतानपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में सीजन की सबसे सर्द रात रही। तापमान 6.0 डिग्री रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर में दिन के समय भी ठिठुराने वाली सर्दी रहेगी। इसी तरह आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी में घना कोहरा होने की चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार छह और सात जनवरी को बदली के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद आठ और नौ जनवरी को बरसात की संभावना नहीं जतायी गयी हैं। हां बदली रहेगी। दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा। चटख धूप रहेगी। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि द जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)