आजमगढ़: शरीर से जेवर उड़ाने वाली दो महिलाएं धराईं

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। आटोरिक्शा में सवार महिला यात्री के गले से गुरुवार को सोने की चेन उड़ाने वाली महिला के पकड़े जाने पर पुलिस ने उससे की गई पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरोह की दो अन्य महिलाओं को धर दबोचा।
जहानागंज थाना क्षेत्र के दयालापुर ग्राम निवासी बलवंत सिंह पुत्र रघुराज सिंह की भतीजी गुरुवार की शाम चक्रपानपुर स्थित सुपर फैसिलिटी अस्पताल से आटोरिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थी। इस दौरान वाहन में सवार तीन अन्य महिलाओं ने उसके गले की चेन पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक महिला मीरा पत्नी राजेश निवासी ग्राम बेलकुंडा थाना क्षेत्र रौनापार को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर इस घटना में शामिल उसकी पुत्री संजना एवं बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कांखभार निवासी इंद्रावती पत्नी श्रीराम उर्फ बब्लू को क्षेत्र के सुंभी बाजार से पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से चुराई गई चेन बरामद कर ली गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)