आजमगढ़: क्रांति दिवस पर याद किए गए आजादी के दीवाने

Youth India Times
By -
0

राजनैतिक दलों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। क्रांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपदवासियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा भाव से नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस, भाजपा एवं समाजवादी पार्टी के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों ने भी तिरंगा पदयात्रा निकाली, जिसमें जनपद वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में जुटे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय से तिरंगा पदयात्रा निकाली इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने किया। कांग्रेस की पदयात्रा रुद्रपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची यहां कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद जुलूस कुंवर सिंह उद्यान स्थित अमर शहीद स्मृति स्थल पर पहुंचा जहां बलिदानी महापुरुषों को याद किया गया। क्रांति दिवस के अवसर पर शुरू होने वाली कांग्रेस की पदयात्रा मुहर्रम पर्व होने के कारण आज स्थगित कर दी गई। इस संबंध में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने बताया कि आगामी 11 तारीख को सदर क्षेत्र की पदयात्रा पुनः अपने प्रस्तावित स्थल से रवाना होगी। आज के कार्यक्रम में डॉक्टर लालती देवी, तेजबहादुर यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव सहित कांग्रेस के तमाम लोग उपस्थित रहे। 

सी क्रम में स्वयंसेवी संगठन अंबिका सेवा संस्थान द्वारा शहर के जैजी मैदान से 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जनपदवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की अपील पर यात्रा में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा जजी मैदान से निकलकर रैदोपुर स्थित त्रिमूर्ति तिराहा, गांधी तिराहा एवं कलेक्ट्रेट क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सदर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी आजमी, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव करैली, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। वहीं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक डा० संग्राम यादव तथा फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)