पहले मोहब्बत फिर शादी, अब दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र कर खेत में फेंका

Youth India Times
By -
0

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वाले उसके साथ अमानवीय ढंग से पेश आए। कई दिनों तक उसे भूखा प्यासा रखा। निर्वस्त्र करके मारा पीटा गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उनकी यातना से वह बेहोश हो गई। निर्वस्त्र अवस्था में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। किसी ने सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाया और उसे वहां से से अस्पताल ले जाया गया।
पीड़िता का कहना है कि परशुरामपुर कस्बे के एक स्टोर पर कार्य करने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध कायम हो गया। मगर सजातीय न होने के कारण उसके घर वालों ने शादी की इजाजत नहीं दी। जिस पर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। उसका पति चंडीगढ़ में काम करने के लिए चला गया। आरोप है कि जिसके बाद उसके सास, ससुर और देवरों ने उस के साथ अभद्र व्यवहार किया। पति जब घर आया तो वह भी उस को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि हालत ठीक होने के बाद वह थाने पर पहुंची, तो उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद वह सोमवार को डीएम कार्यालय पर पहुंची। डीएम प्रियंका निरंजन के मामले को संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में आई। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)