आजमगढ़: 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेंगी जिले की सीमाएं

Youth India Times
By -
0

सीमाओं पर प्वाइंट चिह्नित कर जवान किये गये तैनात
एसपी ने आपराधिक गतिविधियों व तस्करी रोकने को उठाया कदम
आजमगढ़। जनपदीय सीमाओं पर अब 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। इसके लिए चेकपोस्ट बनाया जाएगा। फिलहाल अभी सात थानों की जनपदीय सीमाओं पर 40 प्वाइंट चिह्नित करते हुए जवानों की तैनाती कर दी गई है। इन स्थलों पर लगातार चेकिंग चलती रहेगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आपराधिक गतिविधियों व तस्करी को रोकने के लिए यह योजना बनाई है। इसमें देवगांव में चार, दीदारगंज चार, बरदह पांच, पवई नौ, अहरौला चार, अतरौलिया नौ व महराजगंज थाना क्षेत्र में पांच जनपदीय सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाया जाएगा। इन स्थलों पर हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
जनपदीय चेकपोस्ट पर तैनात जवानों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। जवानों की छह-छह घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी जिससे जवानों को आराम करने का पूरा समय भी मिलेगा।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया की जिले के बार्डर पर चेकिंग की व्यवस्था सीमा वाले थानों पर की जाएगी। पहले फेज में सात थानों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिले के बार्डर से सटे अन्य थानों में फेज-2 में भी चेकपोस्ट की व्यवस्था की होगी। जिले से सटे थाना क्षेत्रों में मार्गों को चिह्नित कर चेकपोस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फेज-एक में सात थानों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। फेज-दो में अन्य थानों में भी चेकपोस्ट होगा। स्थायी रूप से वहां पर जवानों की तैनाती की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)