भाजपा विधायक गड्ढे में गिरे, टूटी कई हड्डियां

Youth India Times
By -
0

अस्पताल में कराये गये भर्ती, किया गया आपरेशन
नोएडा। उत्तर प्रदेश की जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह साइकिल चलाने के दौरान सड़क पर गड्ढा आने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय धीरेंद्र सिंह शनिवार को शाम साढ़े सात बजे अपने निर्वाचन क्षेत्र के ही किशोरपुर गांव के पास अपनी साइकिल चला रहे थे। विधायक के सहयोगी देवेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक नियमित साइकिल चलाते हैं। शनिवार शाम को भी वह साइकिल चलाने के लिए गए थे। बूंदाबांदी हो रही थी तभी अचानक सड़क पर पानी से भरा एक गड्ढा उनके सामने आ गया। इसके चलते उनकी साइकिल गड्ढे में गिर गई और उनकी कोहनी बुरी तरह चोटिल हो गई। देवेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक को जल्द ही ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को पता चला कि उनके बाएं हाथ की हड्डी कई जगहों से टूट गई है। उन्होंने कहा कि विधायक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वह रविवार को अस्पताल में रहेंगे। गौरतलब है कि फिटनेस के प्रति उत्साही धीरेंद्र सिंह जेवर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें जेवर में आगामी ग्रीनफील्ड नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए ग्रामीणों के साथ भूमि अधिग्रहण पर बातचीत करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)