आजमगढ़: स्कार्पियों के धक्के से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के बसहीं अशरफपुर गांव के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल एक युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतक व घायल तीनों रात में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील पुत्र पलजू राम, पवई थाना क्षेत्र के इमली महुआ गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र रामवृक्ष व 27 वर्षीय संजय रविवार को शादी समारोह में शामिल होने पवई थाना क्षेत्र के बसहीं गांव में गए थे। रात करीब 10 बजे तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बसहीं अशरफपुर गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दो युवकों को जौनपुर के शाहगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दीपक उफ दीपू ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल संजय का शाहगंज नीजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)