आजगमढ़: धर्मेन्द्र और निरहुआ ने किया नामांकन

Youth India Times
By -
0

बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएसपी से होगी सीधी टक्कर
आजमगढ़ की जनता समाजवादियों के साथ सपा ही जीतेगी चुनाव-धर्मेन्द्र
जनता हमको दे मौका दो साल में अच्छा काम करके दिखायेंगे-निरहुआ
आजमगढ़। सदर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा से धर्मेन्द्र यादव व बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
निरहुआ के नामांकन के समय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सामाजिक समीकरण के हिसाब से मुझे लगता है कि इस बार बीएसपी से सीधी टक्कर होगी। इस क्षेत्र को अखिलेश यादव छोड़ गए हैं। किसी में भी बीजेपी को टक्कर देने की शक्ति नहीं है। बीजेपी वंशवाद की राजनीति को इस बार हराएगी। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस बार परिश्रम की पराकाष्ठा कर आजमगढ़ में भाजपा का कमल खिलाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रत्याशी सहित भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू, धर्मेन्द्र सिंह, अरविन्द जायसवाल, वन्दना सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद रहें।
इस मौके पर निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ की जनता से यही कहना चाहूंगा कि आपने जाति, धर्म और विचारधारा के लिए कई बार वोट दिया है। इस बार अच्छा मौका मिला है क्योंकि ये उपचुनाव है। आप मुझे एक मौका दीजिए अगर 2 साल में मैंने अन्य लोगों से अच्छा काम नहीं किया तो बदल देना।

वहीं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में धर्मेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिले के कई सपा विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट से त्यागपत्र देने के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के बाद धर्मेन्द्र यादव ने कहाकि आजमगढ़ की जनता समाजवादियों के साथ है फिर इस सीट पर सपा ही जितेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सिर्फ सपा की सरकार में ही हुए हैं। जनपद में हुए एक-एक विकास की ईंट सपा सरकार का ही नाम लिखा है। धर्मेन्द्र यादव के नामांकन के समय विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, अखिलेश यादव, संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूजा सरोज, बेचई सरोज, विजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम पार्टी के नेता उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव में मैनपुर के करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)