आजमगढ़: मनबढ़ों ने अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। पवई थाने के शाहराजा गांव में रविवार की रात घात लगाए मनबढ़ों ने अधेड़ को गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से घायल अधेड़ को सीएचसी पवई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही।
घायल अधेड़ राजेंद्र (45) है। वह पवई थाने के शाहराजा गांव का निवासी है। राजेंद्र की पत्नी रमौता देवी ने बताया कि रविवार रात उसके पति सोए हुए थे। रात करीब दो बजे कोई आहट मिली तो वे जग गए और इधर-उधर देखा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पति फिर से चारपाई पर लेटे और कुछ ही देर बाद पुनः लघुशंका करने के लिए बाहर चले गए। इस दौरान घात लगाए मनबढ़ ने गोली चला दी। गोली बाएं हाथ में लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। घायल राजेंद्र को सीएचसी पवई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां राजेंद्र का इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ पवई रत्नेश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस जांच करते हुए सच का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)