आजमगढ़: ताल के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना अंतर्गत संगापुर ताल के किनारे शुक्रवार की सुबह 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पाकर मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के लोग जुट गए लेकिन मृतक की पहचान संभव नहीं हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगापुर ताल के किनारे गए लोगों ने अज्ञात शव देखकर इसकी जानकारी ग्रामप्रधान को दी। प्रधान द्वारा थानाध्यक्ष बिलरियागंज को ताल में शव देखे जाने की सूचना दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त के लिए क्षेत्र के चौकीदारों को भी घटना के बाबत सूचना देकर पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। ऐसी दशा में शव को सील करके जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी रूम में रखा गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिलरियागंज का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए 72 घंटे शव को मोर्चरी रूम में रखा जाएगा। इसके बाद भी सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)