आज़मगढ़ : अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। शहर कोतवाली एवं सिधारी थाने की पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
शहर कोतवाली पुलिस रविवार की सुबह किशोरवय लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी करन राम पुत्र राजू को शहर के बवाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया करन क्षेत्र के कोल पांडेय गांव का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ पीड़ित किशोरी के पिता ने बीते 18 मई को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं सिधारी थाने की पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक को रविवार की सुबह क्षेत्र के मोहम्मदल्ला गांव के समीप पकड़ा। आरोपी स्थानीय बिहरोजपुर गांव का निवासी बताया गया है। घटना बीते 17 मई को हुई बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)