आज़मगढ़ : ज्ञानवापी पर बोले बाहुबली रमाकांत यादव

Youth India Times
By -
0

भोलेनाथ थे आदिवासी, धर्म से नहीं होगा देश का विकास
देश में होने वाली है श्रीलंका से भी बुरी स्थिति-रमाकांत
आज़मगढ़। अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले बाहुबली नेता व सपा विधायक रमाकांत यादव ने ज्ञानवापी पर भी दिए अपने बयान से एक बार फिर चर्चा में आ गए। एक ओर जहां उन्होंने भोलेनाथ को आदिवासियों का ताकतवर राजा बताया तो वहीं खुद को भी शूद्र बताते हुए कहा कि हम अपने बच्चों के लिए उच्च शिक्षा, मेडिकल व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की बात करते हैं। देश में श्रीलंका से भी बुरी स्थिति होने वाली है। देश के मेधावी विदेशों में इंजीनियर और वैज्ञानिक बन रहे हैं।
सपा विधायक एवं बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने ज्ञानवापी मामले पर मीडिया को दिए गए एक बयान के जरिए बताया कि धर्म से देश का भला होने वाला नहीं है। देश विज्ञान और तकनीकी से आगे बढ़ता है। भोलेनाथ आदिवासियों के ताकतवर राजा थे कुछ लोग उनको पूजते हैं पर उनका प्रसाद नहीं ग्रहण करते हैं। मैं भी एक शूद्र हूं पिछड़ी जाति से आता हूं। हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा मेडिकल और उनकी बुनियादी जरूरतों की बात करते हैं। आज हमारे देश के मेधावी छात्र विदेशों में जाकर वैज्ञानिक और इंजीनियर बनते हैं हमारे देश में उनके लायक कोई व्यवस्था नहीं है। हमारे देश में बेरोजगार युवक डिग्री लेकर सड़कों पर घूम रहा है।

भारत को विश्व गुरु बनने की बात पर उन्होंने कहा कि भारत घर का गुरु बन ही नहीं पाया विश्व गुरु बनने के बात बहुत दूर है। अन्य देशों का नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा आज जहां जापान, चीन, अमेरिका, रूस आदि देश जहां चांद पर पानी खोजने की बात करते हैं, वहीं आज हमारे देश में सिर्फ पेट भरने को ही विकास माना जा रहा है। देश में श्रीलंका से भी बदतर स्थिति होने वाली है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)