आजमगढ़: बालिका के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपित किए गए दो युवकों को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। तहबरपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 27 अप्रैल को उसकी 13 वर्षीय नतिनी को दो युवक बहाने से बुलाकर अपने घर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने अपने ननिहाल पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किए गए दोनों युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने क्षेत्र के दासूपट्टी गांव में आरोपियों के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुडलक उर्फ उत्कर्ष पुत्र प्रदीप कुमार व नीरज पुत्र रामचंद्र बताए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा है। वहीं आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)